07-Sep-2018
ऐश्वर्या राय बच्चन की झोली में एक और अवार्ड शामिल होने जा रहा है| पूर्व मिस वर्ल्ड को फिल्म और टेलीविज़न (WIFT) इंडिया अवॉर्ड में पहली महिला के रूप में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मेरिल स्ट्रीप पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा| किसी भी भारतीय महिला को मिलने वाला यह पहला अवार्ड हैं|
बॉलीवुड और हॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभा का सम्मान करने के लिए स्थापित यह पुरस्कार समारोह, 8 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में होगा।
WIFT इंडिया ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा की धनि अभिनेत्री को “अपनी प्रतिभा में विशिष्ठता, श्रेष्ट अभिनय और मनोरंजन उद्योग में महिलाओं की भूमिका का विस्तार करने के लिए उन्हें मेरिल स्ट्रीप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।"
अनुभवी हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप के नाम पर दिया जाने वाले इस अवार्ड के बारे में बोलते हुए, WIFT इंडिया के संस्थापक अध्यक्षिका पेट्रीना डी’रोज़ारियो ने कहाकि "चाहे उनके असाधारण काम की बात की जाए या उनके चैरिटी के लिए किए गये प्रयासो कि, मिस स्ट्रीप सभी के लिए एक प्रेरणा व मिसाल है।"
उन्होंने बताया कि, "हमारा उद्देश्य दूसरों को सभी जेंडर-बेस्ड प्रथाओं के मानदंड से परे सोचने के लिए प्रोत्साहित करना है और सभी राष्ट्र की महिलाओं को, पुरुष-प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना व हक से सम्मान दिलाना हैं|"
ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा इसमें फिल्म निर्देशिका जोया अख्तर और फिल्म ‘धड़क’ से अपने अभिनय की शुरुवात करने वाली जान्हवी कपूर को भी इस इवेंट में सम्मानित किया जाएगा| WIFT इंडिया, इंटरनेशनल WIFT का ही हिस्सा हैं, एक ऐसा नेटवर्क जो फिल्म उद्योग में वीडियो और अन्य स्क्रीन-आधारित मीडिया में महिलाओं के लिए पेशेवर विकास और उपलब्धियों को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़े:
TIFF (टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल) में लिंग असमानता के विरोध में आगे आई नंदिता दास!
70 साल पुराने प्रतिष्ठित RK स्टूडियो को कपूर परिवार ने लिया बेचने का फैसला!
Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.