eventaa

Home News & Update Hindi विश्व प्रसिद्ध सर्कस "सीरक डू सोलेइ" भारत में डेब्यू के लिए तैयार!

News & Update

विश्व प्रसिद्ध सर्कस "सीरक डू सोलेइ" भारत में डेब्यू के लिए तैयार!

30-Aug-2018

कनाडाई मनोरंजन कंपनी ‘सीरक डू सोलेइ’ नवंबर से देश में अपने शो "बज्ज़र" के साथ पहली बार भारत में अपने शोज की शुरुआत करने जा रही है।यह शो, कंपनी का 43वां मूल प्रोडक्शन हैं, बुक माय शो द्वारा इसे भारत लाया जाएगा और इसके बाद मुंबई में इसका वर्ड-प्रीमियर होगा,  जिसके बाद यह दल दिल्ली में अपनी प्रस्तुति देगा

इस प्रोडक्शन मेंप्रदर्शन‘सीरक डू सोलेइ’के कलाकारों द्वारा अपने नवीनतम संस्करण, प्रसिद्ध बिग टॉप टेंट में किया जाएगा, जो 62 फीट ऊंचा है और 135फीट बड़ा है, और जिसमें1500 से अधिक मेहमान एक साथ बैठ सकते हैं|

‘सीरक डू सोलेइ’एंटरटेनमेंट ग्रुप के अध्यक्ष और CEO डैनियल लैमर ने बताया कि “30 से अधिक वर्षों से दुनिया भर के लाखों लोगों का मनोरंजन करने के बाद, कुछ ऐसे भी शेष बाजार हैं जिन्हें हमने अभी तक नहीं देखा है। हम भारतीय बाजार में सीरक डू सोलेइको इस उम्मीद से पेश कर रहे हैं, की यह हमारे अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|”

अल्बर्ट अल्मेडा, COO-नॉन मूवीज़, बुक माय शो ने कहाकि, "सीरक डू सोलेइ एक अविश्वसनीय मनोरंजन का अनुभव है जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को अपने प्रदर्शन के साथ आश्चर्यचकित व अचंभित किया है जो हर तरह से 'सामान्य' को अस्वीकार करते और हट कर कुछ नया पेश करते हैं। हम उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं जैसे की वह भारत में अपनी शुरुआत के लिए उत्साहित हैं।"

यह भी पढ़े:

बियोंसे और जे-ज़ी का अटलांटा कॉन्सर्ट अफरा तफरीह के बाद हुआ समाप्त!

DJI ने मैविक 2 प्रो, मैविक 2 ज़ूम पोर्टेबल ड्रोन पेश किए!

 

 

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us