eventaa

Home News & Update Hindi जानिये भारत की ऐसी 5 इवेंट्स के के बारें में जिनमे जाना आप पसंद करेंगे

News & Update

जानिये भारत की ऐसी 5 इवेंट्स के के बारें में जिनमे जाना आप पसंद करेंगे

28-Jun-2018

भारत में कई धर्म और सैकड़ों रीति-रिवाज और त्यौहार हैं। इन्हीं वजह से भारत देश में हर साल बहोत सारे त्यौहार मनाये जाते है। और इन त्यौहारों में से कई त्यौहार देशभर के समुदायों द्वारा साझा किए जाते हैं, भले ही उनके इतिहास, विषय और उत्सव की विधि पर भिन्नता हो। लेकिन यही त्यौहार अपने देश की भव्यता बयान करते है। तो आज हम यहाँ आपको भारत के ऐसे त्यौहारो के बारे में बताएँगे जिनमें भाग लेने पर आपको इन त्यौहारो की भव्यता के बारे में पता चलेगा।

  • वाइब्रेंट गुजरात:

वाइब्रेंट गुजरात समिट, गुजरात सरकार द्वारा गुजरात में आयोजित किया जाता है| इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य बिज़नेस लीडर्स, इन्वेस्टर्स, कॉर्पोरेशन्स, थॉट लीडर्स, पालिसी और ओपिनियन मेकर्स को एक साथ लाने के लिए आयोजित करना है| इस समिट को गुजरात राज्य में व्यावसायिक अवसरों को समझने और तलाशने के लिए एक मंच के रूप में विज्ञापित किया जाता है।

  • ताज महोत्सव:

ताज महोत्सव विश्व के हर कलाकार को अपनी कला-कौशल्य का प्रदर्शन करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है| इस महोत्सव में भाग लेने वाले प्रसिद्ध संगीतकार, नर्तक, कलाकार और शेफ मुलाकातीओ को एक शानदार अनुभव कराते है। यहाँ एक मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमे बच्चे और वयस्क दोनों रोमांचक राइड्स का मज़ा ले सकते है| महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के शानदार व्यंजनो का मज़ा भी ले सकते है| इस महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है जिसमे भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं|

  • लक्मे फैशन वीक:

लक्मे फैशन वीक हर साल में दो बार देश की एक नंबर की कॉस्मेटिक व ब्यूटी सर्विसेज ब्रांड लक्मे, IMG रिलायंस लिमिटेड, स्पोर्ट्स, फैशन, एंटरटेन्मेंट मार्केटिंग और मैनेजमेंट के अग्रणीओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया जाता है। लक्मे फैशन वीक का आयोजन फैशन वर्ल्ड को रिडींफाइन करने और फैशन के भविष्य की रचना करने के उद्देश्य के साथ किया जाता है ताकि भारत को ग्लोबल फैशन वर्ल्ड में एकीकृत किया जा सके|

  • जगन्नाथ रथ यात्रा:

उड़ीसा राज्य के साथ साथ पुरे भारत में, जगन्नाथ रथ यात्रा सबसे ज्यादा प्रतीक्षित त्यौहारो में से एक माना जाता है| जगन्नाथ रथ यात्रा वर्ष में एक ही बार होती है। इसे जून या जुलाई के महीने में मनाया जाता है| यह भगवान जगन्नाथ (भगवान कृष्ण), उनकी बहन देवी सुभद्रा और उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र को समर्पित किया जाता है|

  • गोवा कार्निवल:

गोवा कार्निवल भारत में सेलिब्रेट होने वाला सबसे बड़ा कार्निवल है| आमतौर पर इसका आयोजन हर साल फरवरी महिने के आसपास होता है। इसे पहले कार्निवल (या कर्नावल) कहा जाता था| गोवा कार्निवल पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण बन गया है।

आप इनमें से कौन से त्यौहार में जाना चाहेंगे? आपकी पसंद हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं|

यह भी पढ़े:

किसी भी इवेंट को सफल बनाने के 10 टिप्स

प्लास्ट इंडिया 2018- भारत में होने वाली एशिया की सबसे बडी प्लास्टिक इवेंट

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us